Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में बोरी में बंद एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरी में भरकर घटनास्थल पर फेंक दिया गया। (रायपुर बोरी में युवक का शव). जानकारी के अनुसार अभनपुर क्षेत्र के ग्राम बेंद्री (Bendri Murder) में लोगों ने बोरी में बंद शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। (बेंद्री बोरी में युवक का शव). सिर पर गंभीर चोट के निशान. पुलिस को घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल होने वाला एक पत्थर भी मिला है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से हमला कर युवक की हत्या की गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्य जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।. मृतक की पहचान नहीं. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
Raipur Breaking: रायपुर में बोरी में बंद मिला युवक का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या !
By worldprime
On: जुलाई 14, 2026 6:34 अपराह्न
---Advertisement---