अब जेमिनी केवल आपके सवालों के जवाब ही नहीं देगा, बल्कि आपके लिए शॉपिंग भी करेगा। कंपनी ने जेमिनी में नया ‘बाय बटन’ फीचर जोड़ा है, जिसकी मदद से यूजर्स जेमिनी के चैट इंटरफेस को छोड़े बिना अपनी पसंदीदा चीजें खरीद सकेंगे। गूगल ने इस नई सुविधा को ‘एजेंटिक शॉपिंग’ एक्सपीरियंस का नाम दिया है। फिलहाल यह फीचर केवल अमेरिका में उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
गूगल ने अमेरिका में इसके लिए वॉलमार्ट, टारगेट, शॉपीफाई जैसे बड़े रिटेलर्स के साथ साझेदारी की है। पेमेंट गूगल पे के माध्यम से होगा और जल्द ही पेपैल सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा। जब आप ‘बाय’ बटन पर क्लिक करेंगे, तो एप के अंदर ही एक चेकआउट विंडो खुल जाएगी, जो आपके गूगल पे में सेव जानकारी का उपयोग करेगी।
हालांकि, ट्रांजैक्शन जेमिनी एप के अंदर होगा, लेकिन डिलीवरी और सर्विस की पूरी जिम्मेदारी रिटेलर की होगी। उदाहरण के लिए, यदि आपने जेमिनी के जरिए वॉलमार्ट से कोई प्रोडक्ट ऑर्डर किया है, तो उसकी शिपिंग, रिटर्न और कस्टमर सर्विस वॉलमार्ट ही संभालेगा। गूगल इस प्रक्रिया में केवल एक प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।
इस तरह, जेमिनी के जरिए शॉपिंग का पूरा अनुभव अब और भी आसान, तेज और सुविधाजनक हो जाएगा।











