क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

AI समिट से होटलों का किराया ₹6 लाख तक पहुंचा:इवेंट में सुंदर पिचई, सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे; 20 फरवरी तक चलेगा

On: फ़रवरी 17, 2026 10:47 पूर्वाह्न
Follow Us:
ai समिट से होटलों का किराया ₹6 लाख तक पहुंचा:इवेंट में सुंदर पिचई, सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे; 20 फरवरी तक चलेगा
---Advertisement---

दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 फरवरी तक होने वाले ‘AI इम्पैक्ट समिट 2026’ का असर अब पूरे NCR के होटल किरायों पर दिख रहा है। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद के लग्जरी और बिजनेस होटलों का किराया 3 गुना तक बढ़ गया है। गुरुग्राम के ‘द लीला एम्बिएंस’ में एक रात का किराया 6.15 लाख रुपए तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। इस मेगा इवेंट में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स और ओपन-एआई के सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज शामिल हो रहे हैं। भारी डिमांड के कारण 183 फरवरी के लिए होटलों ने अपने रेट्स 50% से लेकर 300% तक बढ़ा दिए हैं। मेकमायट्रिप के डेटा के मुताबिक, जो कमरे मार्च के पहले हफ्ते में सस्ते मिल रहे हैं, उनकी कीमत अभी काफी ज्यादा है। गुरुग्राम: लग्जरी सुइट्स के दाम ₹5 लाख के पार साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ती डिमांड का सबसे ज्यादा असर प्रीमियम होटलों पर पड़ा है। ‘द लीला एम्बिएंस’ का पैनोरमिक सुइट 18 फरवरी के लिए 6.15 लाख रुपए (टैक्स सहित) में मिल रहा है, जबकि 9 मार्च को यही सुइट 1.9 रुपए लाख का है। इसी तरह ‘द वेस्टिन गुड़गांव’ में रॉयल सुइट का किराया 2.10 लाख रुपए पहुंच गया है, जो सामान्य तौर पर 90 हजार रुपए के करीब रहता है। ‘ली मेरिडियन’ में भी किंग बेड रूम के दाम 8003,000 से बढ़कर 47,200 रुपए हो गए हैं। मिड-स्केल होटलों में भी भारी भीड़, रेट्स डबल हुए सिर्फ फाइव स्टार ही नहीं, मध्यम श्रेणी के बिजनेस होटलों के दाम भी दोगुने हो चुके हैं। सेक्टर 2000 स्थित ‘लेमन ट्री प्रीमियर’ में डीलक्स रूम का किराया 215,2611 से बढ़कर 225,2090 रंपए हो गया है। सोहना रोड स्थित ‘रेडिसन होटल’ में भी कमरा लेने के लिए अब 218,303 की जगह 230,230 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि दिल्ली के होटल फुल होने की वजह से लोग गुरुग्राम का रुख कर रहे हैं। नोएडा: यहां सबसे ज्यादा प्रतिशत में बढ़ी कीमतें किराए में सबसे ज्यादा प्रतिशत बढ़ोतरी नोएडा में देखी जा रही है। नोएडा के ‘सावॉय सुइट्स’ में ट्विन बेड सुइट का किराया 230 फरवरी के लिए 89,208 रुपए है, जबकि 9 मार्च को यह 13,989 रुपए में उपलब्ध है। यानी यहां कीमतें 6 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई हैं। सेक्टर 303 के ‘ब्लूम होटल’ में भी किराया 6,000 से बढ़कर 15,000 रुपए के पार निकल गया है। सैंडल सुइट्स में भी कीमतें दोगुनी हो चुकी हैं। फरीदाबाद और सूरजकुंड में भी असर दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भी होटलों की बुकिंग तेज है। ‘रेडिसन ब्लू फरीदाबाद’ में सुपीरियर रूम का किराया 15,611 से बढ़कर 25,090 रुपए हो गया है। वहीं ‘ताज सूरजकुंड’ में भी मामूली बढ़त देखी गई है, जहां किराया 18,800 रुपए के करीब बना हुआ है। टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसिल की चेयरपर्सन ज्योति मयाल का कहना है कि समिट के कारण इंटरनेशनल डेलिगेट्स की संख्या बढ़ी है, जिससे ऑक्यूपेंसी लेवल पीक पर है। मोहनदास पई बोले- ₹30 लाख का किराया भारत की बदनामी इससे पहले खबर आई थी कि दिल्ली के कुछ होटलों में किराया 30 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस पर इंफोसिस के पूर्व सीएफओ मोहनदास पई ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया (X) पर लिखा, “30 लाख का किराया बेतुका है। यह भारत की छवि खराब कर रहा है। ऐसा लगता है जैसे हम विदेशी मेहमानों को लूट रहे हैं। होटल चेन को एक ‘कोड ऑफ कंडक्ट’ बनाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि भारत में कमरों की संख्या दुबई और न्यूयॉर्क जैसे शहरों के मुकाबले बहुत कम है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होना बड़ी वजह फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (FAITH) के बोर्ड मेंबर अनिल कलसी ने कहा कि भारत में होटल कमरों की डिमांड सप्लाई के मुकाबले बहुत ज्यादा है। उन्होंने बताया कि एरोसिटी के दूसरे फेज में नए कमरे जुड़ रहे हैं, लेकिन इसमें समय लगेगा। सरकार को चाहिए कि वह होटल मालिकों को आसानी से कैपिटल उपलब्ध कराए और होटल शुरू करने की मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाए ताकि क्षमता बढ़ाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });