Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिले में मंडी में एक्सपायरी धान खपाने की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। गांधीनगर वार्ड नंबर-13 में अवैध रूप से एक्सपायरी धान बेचने की तैयारी करते हुए 300 बोरी धान जब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 72 हजार रुपये आंकी गई है।. यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष यूथ इंटक आशीष शील ने जागरूक नागरिकों के साथ मिलकर की। जानकारी के मुताबिक आरोपी एक्सपायरी धान को सिलफिली धान समिति में बेचने की साजिश रच रहे थे। इसके लिए पुराने पैकेट फाड़कर धान को नए बोरो में भरा जा रहा था, जबकि पुराने पैकेटों को आग में जलाकर सबूत मिटाने की योजना बनाई गई थी।. मामले में सुभाषनगर स्कूल पारा निवासी केसव मंडल और ब्रिज किशोर सिंह को आरोपी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फूड इंस्पेक्टर चित्रकांत ध्रुव मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए 300 बोरी धान जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि यह धान कहां से लाया गया था और इसे किन-किन जगहों पर खपाने की योजना थी।. देखिए वीडियो –. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/01/WhatsApp-Video-2026-01-27-at-1.05.21-PM-1.mp4
Ambikapur News: मंडी में एक्सपायरी धान खपाने की साजिश नाकाम, 3.72 लाख का माल जब्त
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 5:09 अपराह्न
---Advertisement---











