Balod Murder: बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिचा में एक युवती की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक और साइबर टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।. मृतका की पहचान लीलेश्वरी साहू (22 वर्ष) के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर खेत किनारे ग्रामीणों ने जली हुई लाश देखी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।. घटना स्थल से युवती का मोबाइल फोन भी जली हुई अवस्था में बरामद हुआ है, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी आगामी 1 अप्रैल को होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना सामने आ गई।. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड और साइबर टीम के साथ एएसपी भी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुंडरदेही भेज दिया है।
Balod Murder: खेत में मिली युवती की जली लाश, अगले महीने थी शादी
By worldprime
On: मार्च 19, 2026 7:17 अपराह्न
---Advertisement---





