Balodabazar Car Stunt: बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड में स्कूलों के विदाई समारोह के दौरान छात्रों की स्टंटबाजी (Kasdol Farewell Car Stunt) चिंता का विषय बनती जा रही है। ताजा मामला कसडोल विकासखंड के ग्राम छेछर स्थित हाईस्कूल का बताया जा रहा है, जहां विदाई समारोह के दौरान छात्रों ने स्कूल परिसर में ट्रैक्टर और कार घुसाकर खतरनाक स्टंट किए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (बलौदाबाजार फेयरवेल पार्टी में छात्रों का स्टंटबाजी). हैरानी की बात यह है कि घटना के समय स्कूल परिसर में शिक्षक मौजूद थे, इसके बावजूद छात्रों की इस लापरवाही भरी हरकत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। (Kasdol Car Stunt Video Viral). स्थानीय लोगों का कहना है कि विदाई समारोह (Kasdol Farewell Viral Video) के नाम पर स्कूल परिसरों में अनुशासनहीनता लगातार बढ़ रही है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कसडोल क्षेत्र के कटगी में विदाई समारोह के दौरान छात्रों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हुआ था, जिस पर कसडोल पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित छात्रों पर 32 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था।. Kawardha Car Stunt: फेयरवेल पार्टी में छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी, रायपुर से किराए पर लाई लग्जरी कारें, VIDEO VIRAL
Balodabazar Car Stunt: फेयरवेल पार्टी में छात्रों की खतरनाक स्टंटबाजी, VIDEO वायरल
By worldprime
On: फ़रवरी 7, 2026 4:44 अपराह्न
---Advertisement---





