Balrampur Murder: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बैंस चराने निकले 65 वर्षीय बुजुर्ग की जंगल में संदिग्ध हालत में गर्दन कटा शव मिला है।. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान देवशरण यादव (65 वर्ष) के रूप में हुई है। गुरुवार को वह घर से बैंस चराने के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रात करीब 8 बजे घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव बरामद किया गया।. आधा कटा हुआ मिला गर्दन, हत्या की आशंका. बता दें, जंगल में मृतक की गर्दन आधी कटी हुई पाई गई, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।
Balrampur हत्या मामला: जंगल में मिली सिर कटी लाश, इलाके में मची सनसनी
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 5:57 अपराह्न
---Advertisement---











