क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Balrampur Afim Kheti: बलरामपुर में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती, ढाई एकड़ में लगी फसल; 13-14 साल की लड़कियों से 300 में कराई जा रही थी मजदूरी

On: मार्च 13, 2026 7:28 पूर्वाह्न
Follow Us:
balrampur afim kheti: बलरामपुर में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती, ढाई एकड़ में लगी फसल; 13 14 साल की लड़कियों से 300 में कराई जा रही थी मजदूरी
---Advertisement---

Balrampur Afim Kheti: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक बार फिर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। इस बार कोरंधा थाना क्षेत्र में करीब ढाई एकड़ जमीन पर अफीम की फसल लगी मिली, जिसे प्रशासन की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उखड़वाकर नष्ट कर दिया।

जानकारी के अनुसार खजूरी गांव के तुर्रीपानी इलाके में भी करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की खेती होने का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां तीन किसानों की जमीन पर अफीम उगाई जा रही थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

Whatsapp Image 2026 03 12 At 152547 1 1773309640 300x225

13-14 साल की लड़कियों से कराई जा रही थी मजदूरी

ग्रामीणों के अनुसार त्रिपुरी पंचायत के सरनाटोली मोहल्ले में अफीम के खेतों में 13-14 साल की नाबालिग लड़कियों से मजदूरी कराई जा रही थी। खेतों में काम करने के बदले उन्हें करीब 300 रुपए मजदूरी दी जाती थी। गांव के कुछ लोग ही इन नाबालिग मजदूरों को खेतों में काम के लिए उपलब्ध करवाते थे।

बताया जा रहा है कि गांव की एक नाबालिग मजदूर लड़की को रांची भगाकर ले जाने की घटना के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Comp 1 36 1773138191

झारखंड में सख्ती के बाद छत्तीसगढ़ का रुख

जानकारों का कहना है कि झारखंड में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ सख्ती बढ़ने के बाद यह नेटवर्क अब छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे इलाकों में सक्रिय हो गया है। खजूरी गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ है, जिसके कारण यहां अफीम की खेती का नेटवर्क फैलने की आशंका जताई जा रही है।

Comp 115 1 1773140622

पहले भी पकड़ी जा चुकी है बड़ी खेप

गौरतलब है कि इससे पहले त्रिपुरी घोसराडांड़ इलाके में 3.67 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई थी। उस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और करीब 4,344 किलोग्राम अफीम जब्त की थी, जिसकी कीमत लगभग 4.75 करोड़ रुपए आंकी गई थी। हालांकि इस मामले में मुख्य सरगना और एक भाजपा नेता की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।

Balrampur Afim Kheti: बलरामपुर में उखाड़ी गई अफीम की फसल, 5 लोग हिरासत में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });