क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

BBC दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन:भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था, इंदिरा से लेकर राजीव तक की हत्या को कवर किया

On: जनवरी 25, 2026 4:43 अपराह्न
Follow Us:
bbc दिल्ली हेड रहे मार्क टली का निधन:भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था, इंदिरा से लेकर राजीव तक की हत्या को कवर किया
---Advertisement---

सीनियर पत्रकार और लेखक मार्क टली का रविवार को दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 90 साल के थे। उनके करीबी मित्र सतीश जैकब ने न्यूज एजेंसी PTI को यह जानकारी दी। मार्क टली पिछले कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। सतीश जैकब ने बताया कि मार्क का रविवार दोपहर मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया। मार्क टली का जन्म कोलकाता में हुआ था। वह 22 साल तक BCC के नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे। वह एक फेमस लेखक भी थे और ‘BBC रेडियो 18573’ के प्रोग्राम ‘समथिंग अंडरस्टूड’ के प्रजेंटेटर रहे। उन्होंने 1980 के दशक में खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का इंटरव्यू लिया था। उन्हें 2002 में नाइट की उपाधि दी गई थी और 2005 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया था। मार्क टली ने भारत पर कई किताबें लिखीं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं। टली भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे फेमस अंग्रेजी पत्रकार थे मार्क टली भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे फेमस अग्रेजी पत्रकार माने जाते थे। उन्हें इंग्लैंड की महारानी और भारत के राष्ट्रपति दोनों से सम्मान मिला है। उन्होंने फिल्मों में आवाज दी है और भारत पर तीन लोकप्रिय किताबें लिखी हैं। ब्रिटेन के अखबारों ने उनकी तुलना रुडयार्ड किपलिंग से की और उन्हें भारत का सबसे पसंदीदा अंग्रेज कहा था। बीबीसी वर्ल्ड सर्विस पर उनकी रिपोर्टें पहले अंग्रेजी में आती हैं और बाद में हिंदी, उर्दू, तमिल, नेपाली और बंगाली में भी सुनाई जाती थी। मार्क टली कहते थे कि उन्हें पत्रकारिता से ज्यादा भारत में दिलचस्पी है और वह रिटायर होने के बाद भी यहीं रहना चाहते थे। वह साधारण जीवन जीते थे और रेलवे से उन्हें बहुत लगाव था। उनके दोस्त कहते थे कि वे हर खबर को लेकर बहुत चिंतित रहते थे क्योंकि एक गलत खबर दंगे भड़का सकती थी। मार्क टली के करियर से जुड़े तीन बड़े विवाद… बीबीसी से इस्तीफा (1994)- साल 1994 में उन्होंने BBC से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बीबीसी के तत्कालीन डायरेक्टर जनरल जॉन बर्ट की खुलकर आलोचना की थी। टुली का कहना था कि बीबीसी अब डर के माहौल में काम कर रही है और यह एक सीक्रेट और कठोर संगठन बन चुका है। अयोध्या रिपोर्टिंग विवाद (1992)- 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दौरान अयोध्या में की गई उनकी रिपोर्टिंग भी विवादों में रही। उस समय हालात बेहद तनावपूर्ण थे और टुली को भीड़ की नाराजगी और धमकियों का सामना करना पड़ा। कुछ संगठनों ने आरोप लगाया कि उनकी रिपोर्टिंग हिंदुओं के खिलाफ है। भारत में कुछ मीडिया और अधिकारियों ने भी बीबीसी की रिपोर्टिंग की आलोचना की और कहा कि इससे दंगे भड़क सकते हैं। टली ने हमेशा यह कहा कि उन्होंने वही दिखाया जो उन्होंने देखा और सच को बिना किसी फिल्टर के पेश किया। राजीव गांधी सरकार पर घोटाले की रिपोर्ट- 1989 में राजीव गांधी सरकार के दौरान हुए कुछ घोटालों पर उनकी रिपोर्टिंग भी चर्चा में रही। कई लोगों का मानना था कि इस तरह की रिपोर्टिंग ने उस समय की सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया। टली पादरी बनना चाहते थे लेकिन सफल नहीं हुए मार्क टली का जन्म कोलकाता में हुआ था और उनका बचपन भारत में ही बीता। उनके पिता अंग्रेज व्यापारी थे और उनकी मां का परिवार लंबे समय तक बंगाल क्षेत्र में रहा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान वह दार्जिलिंग में फंसे रहे, जिसे वह अपनी किस्मत मानते हैं। बाद में उन्होंने इंग्लैंड में पढ़ाई की, सेना में रहे और कैम्ब्रिज से इतिहास की पढ़ाई की। उन्होंने पादरी बनने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने बीबीसी में नौकरी की और 1965 में दिल्ली आए। 1972 में वह बीबीसी के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख बने। मार्क टली ने बांग्लादेश युद्ध, इंदिरा गांधी के समय आपातकाल, पाकिस्तान की राजनीतिक उथल-पुथल, अफगानिस्तान पर सोवियत कब्जा, भोपाल गैस हादसा, स्वर्ण मंदिर पर सेना की कार्रवाई और इंदिरा गांधी की हत्या जैसी बड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग की। 1989 में उन पर राजीव गांधी की सरकार गिराने का आरोप लगा था। बाद में उन्होंने राजीव गांधी की हत्या की खबर भी सबसे पहले दुनिया तक पहुंचाई। कोलकाता से टली का पारिवारिक जुड़ाव 1857 से था मार्क टुली का कोलकाता से रिश्ता बहुत पुराना है। एक बार उन्होंने मीडिया को बताया था कि कोलकाता से उनका पारिवारिक जुड़ाव कम से कम 1857 तक जाता है। उस साल उनके ननिहाल के परदादा उत्तर प्रदेश में हुए विद्रोह से बचकर गंगा नदी के रास्ते नाव से कोलकाता पहुंचे थे। उनके नाना कोलकाता में जूट का कारोबार करते थे। वे जूट उस इलाके से खरीदते थे, जो आज बांग्लादेश है। इसी वजह से मार्क टुली की मां का जन्म वहां हुआ। बाद में उनकी मां की मुलाकात उनके पिता से कोलकाता में हुई और दोनों ने वहीं शादी की। उनके पिता अपने परिवार में पहले व्यक्ति थे जो भारत आए और बाद में कोलकाता की एक कंपनी गिलैंडर्स आर्बुथनॉट में सीनियर साझेदार बने। मार्क टुली को याद है कि कोलकाता में जन्म लेने से उन्हें बचपन में ब्रिटेन के बोर्डिंग स्कूल में खास पहचान मिलती थी। वे बताते हैं कि दस साल की उम्र में, जब वे ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल पहुंचे, तो कोलकाता में जन्म लेना उन्हें दूसरों से अलग बनाता था। वे गर्व से कहते थे कि उनका जन्म ब्रिटिश साम्राज्य के “दूसरे सबसे बड़े शहर” में हुआ है। ————— यह खबर भी पढ़ें… NATO देशों की नाराजगी के बाद ट्रम्प ने बदला सुर:ब्रिटिश सैनिकों की तारीफ की, कहा- अफगानिस्तान में जो शहीद हुए, वे महान योद्धा अफगानिस्तान युद्ध में NATO की भूमिका पर विवादित बयान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश की है। शनिवार को उन्होंने ब्रिटिश सैनिकों की तारीफ करते हुए अफगानिस्तान युद्ध में उनकी कुर्बानियों को याद किया। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });