Bijapur Murder: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नक्सलियों ने दिनदहाड़े एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना पामेड़ थाना क्षेत्र के कावरगट्टा गांव की है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।. मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली गांव के खेत में मौजूद लोगों के बीच पहुंचे और पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली लगते ही भीमा मड़कम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि भीमा मड़कम आज ही दंतेवाड़ा के बचेली से अपने गांव लौटा था। इससे पहले भी उस पर नक्सली हमला हो चुका था, लेकिन तब वह बच गया था। इस बार नक्सली अपने मंसूबों में सफल हो गए।
Bijapur हत्याकांड: नक्सलियों ने दिनदहाड़े पूर्व सरपंच की गोली मारकर की हत्या, गांव में मचा सनसनी
By worldprime
On: जनवरी 21, 2026 12:50 अपराह्न
---Advertisement---











