क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Bilaspur Accident: पेड़ से टकराई कार… 2 मौत, 3 घायल; 2 घंटे गाड़ी में फंसी रही लाश

On: जनवरी 4, 2026 5:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
bilaspur accident: पेड़ से टकराई कार… 2 मौत, 3 घायल; 2 घंटे गाड़ी में फंसी रही लाश
---Advertisement---

Bilaspur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग सड़क हादसे का शिकार होते जा रहे हैं। ताजा मामला बिलासपुर से सामने आया है जहां तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार सवार श्रद्धालु पूर्णिमा स्नान करने रायपुर से अमरकंटक जा रहे थे। घटना कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र की है।

मरने वालों की पहचान रामकुमार धीवर (45) और राजकुमार साहू निवासी रायपुर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राजकुमार और आगे की सीट पर बैठा एक और युवक गाड़ी के अंदर फंस गए थे।

Image Gifs 1767445922

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना निवासी रामकुमार धीवर, दलदल सिवनी निवासी अपने दोस्त निलेश्वर धीवर (38), खरोरा मजेठा निवासी सुखसागर मानिकपुरी (39), दलदल सिवनी के अमित चंद्रवंशी और राजकुमार साहू के साथ पूर्णिमा स्नान करने के लिए अमरकंटक जाने के लिए निकले थे।

सुबह करीब 9 बजे उनकी कार बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम भसको के पास पहुंची। इसी दौरान जंगल में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में रामकुमार धीवर और राजकुमार साहू को गंभीर चोटें आई। दोनों की मौत हो गई। निलेश्वर और उनके 2 साथी घायल हो गए।

Image 20 1767446003 300x225

Image 21 1767446228 300x225

बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार, अंदर फंसे रह गए लोग

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राजकुमार और आगे की सीट पर बैठा एक और युवक गाड़ी के अंदर फंस गए थे। वहीं, पीछे बैठे लोग भी बुरी तरह से घायल थे। उन्हें लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला गया।

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया। वहीं, अंदर फंसे राजकुमार के शव को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

कार काफी तेज रफ्तार में थी। पेड़ से टकराकर कार बुरी तरह से चिपक गई। हादसे में कार चला रहे निलेश्वर धीवर, पीछे बैठे सुखसागर मानिकपुरी और अमित चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

शुरुआती इलाज के बाद उन्हें सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने मृतक और घायलों के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन दोपहर में रायपुर से रतनपुर पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में दोनों शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव को रायपुर लेकर रवाना हो गए।

 

item_sourceitem_content

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });