Bilaspur Bird Flu: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई की जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में सख्त निगरानी रखी जा रही है।. संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर के मार्गदर्शन में गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल (RRT) ने अब तक बड़ी कार्रवाई करते हुए 22,808 पक्षियों, 25,896 अंडों और करीब 79 क्विंटल पक्षी दाने का वैज्ञानिक तरीके से नष्टीकरण किया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए बेहद जरूरी था।. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में 24 घंटे संचालित बर्ड फ्लू नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 07752-251000 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना दे सकते हैं।. संक्रमित क्षेत्रों में आवाजाही पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया गया है और पोल्ट्री फार्मों की निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी मृत पक्षी को हाथ न लगाएं और तुरंत इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें।. CG Bird Flu: खुले में फेंके गए मरे मुर्गे, बदबू से परेशान लोग; संक्रमण फैलने का बढ़ा खतरा
Bilaspur Bird Flu: बर्ड फ्लू से 22 हजार से ज्यादा मुर्गियों की मौत; 25 हजार अंडे नष्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी
By worldprime
On: मार्च 26, 2026 2:08 अपराह्न
---Advertisement---





