Bilaspur Fire: बिलासपुर के जूना बिलासपुर स्थित कतियापारा इलाके में रविवार को एक घर में गैस सिलेंडर के पाइप फटने से अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान किचन में मौजूद 3 महिलाएं समेत 4 लोग झुलस गए। सभी के हाथ और चेहरे जल गए हैं। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।. जानकारी के अनुसार, अशोक निर्मलकर के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते आग भड़क गई। घटना के समय रसोई में मौजूद पूजा निर्मलकर, सरोजिनी निर्मलकर और ममता निर्मलकर आग की चपेट में आ गईं। वहीं आग बुझाने के प्रयास में अशोक निर्मलकर भी झुलस गए।. स्थानीय लोगों ने पाया काबू. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने स्थिति को नियंत्रित कर सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाला।. पाइप फटने से हुआ हादसा. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिलेंडर का पाइप फटने और जलने से गैस लीक हुई, जिससे आग लगी। हादसे में चार लोग झुलसे, लेकिन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Bilaspur Fire: बिलासपुर में गैस सिलेंडर पाइप फटने से आग, 3 महिलाएं समेत 4 लोग झुलसे
By worldprime
On: अप्रैल 13, 2026 7:05 अपराह्न
---Advertisement---