Bilaspur Fire: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आगजनी की घटना सामने आई है। ग्राम लालपुर में सोमवार दोपहर एक निजी प्लॉट में बायोगैस निर्माण और अन्य व्यावसायिक उपयोग के लिए रखे गए पैरा के विशाल भंडार में अचानक भीषण आग लग गई। (बिलासपुर पैरा में आग). आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सैकड़ों ट्रक पैरा जलकर (Bilaspur Lalpur Gaon Aag) राख हो गया और पूरे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। (लालपुर गांव पैरा में आग). प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के इलाके को समय रहते खाली करा लिया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में भीषण गर्मी और सूखे पैरा के घर्षण के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। (Bilaspur Lalpur Village Paira Fire)
Bilaspur Fire: भीषण आग लगने से सैकड़ों ट्रक पैरा जलकर खाक, लाखों का नुकसान
By worldprime
On: अप्रैल 8, 2026 1:24 अपराह्न
---Advertisement---





