Bilaspur Murder: बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। पानी टंकी की सीढ़ी पर सोने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक ने दूसरे युवक की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।. एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि ग्राम सेलर के बरभाठा स्थित पानी टंकी की सीढ़ी पर रविवार को एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजू धुरी के रूप में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई गई।. जांच के दौरान युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से चोंट के निशान मिले। लिहाजा, हत्या की आशंका जताते हुए लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।. टंकी की सीढ़ी पर सोता था आरोपी. शार्ट पीएम रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, तब पता चला कि संदेही अनिल केंवट (40) पिता रामकुमार केंवट पानी टंकी के ऊपर रेलिंग में सोता था। इस पर पुलिस ने अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।. उसने बताया कि रात करीब 9 बजे वो खाना खाने के बाद टंकी की रेलिंग पर सोने पहुंचा, तो वहां राजू धुरी सो गया था, जिसे उसने जाने के लिए बोला और अपनी जगह सोने के लिए मना किया।. लाठी से पीट-पीटकर मार डाला. इस दौरान दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। तभी अनिल ने राजू धुरी पर बांस के डंडे से हमला किया और उसने अपने पास रखे बांस के डंडे से उसके सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी युवक के अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Bilaspur Murder: पानी टंकी की सीढ़ी पर सोने के विवाद में हत्या, लाठी से पीट-पीटकर युवक को उतारा मौत के घाट
By worldprime
On: मार्च 31, 2026 6:20 अपराह्न
---Advertisement---




