Bilaspur Murder: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, जिससे धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।. पेंटिंग का काम करता था युवक. जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक (27) ग्राम संबलपुरी का निवासी था और पेंटिंग का काम करता था। वह रोज काम के लिए बिलासपुर जाता था, लेकिन शनिवार सुबह वह काम पर नहीं गया। बताया जा रहा है कि सुबह से वह अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर नशे में घूम रहा था।. दोपहर में खेत में मिली खून से लथपथ लाश. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे तक सतीश अपने एक दोस्त के साथ था, जिसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में बायपास रोड के पास एक खेत में उसकी खून से लथपथ लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।. सिर और चेहरे पर मिले गंभीर चोट के निशान. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सतीश की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। उसके सिर और चेहरे पर धारदार हथियार से वार किए जाने के गंभीर निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उस पर हमला कर हत्या कर दी।. सर्च डॉग की मदद से जांच.
Bilaspur Murder: युवक की खून से लथपथ लाश, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, दोस्तों संग शराब पीकर घूम रहा था
By worldprime
On: मार्च 15, 2026 4:03 अपराह्न
---Advertisement---





