Bilaspur News: बिलासपुर जिले के तोरवा क्षेत्र में एक युवती का कपड़े बदलते समय वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद युवती की मां ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।. पुलिस के अनुसार तोरवा क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला ने छेड़खानी और अपने बेटे पर हमले की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 4 मार्च की शाम करीब 4 बजे वह अपनी ननद के घर गई थी। शाम करीब साढ़े 6 बजे जब वह वापस घर लौटी, तब उसकी बेटी ने बताया कि वह अपने कमरे में कपड़े बदल रही थी।. इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला मोनिस हटकेश्वर अपने मोबाइल फोन से उसका वीडियो बना रहा था। उसी समय युवती के छोटे भाई ने भी आरोपी को वीडियो बनाते हुए देख लिया। इसी बीच युवती की बुआ भी घर पहुंच गईं। उन्हें देखकर आरोपी मोनिस वहां से भागने लगा, लेकिन बुआ ने उसे पकड़ लिया।. बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी ने अपने मोबाइल फोन से युवती का वीडियो डिलीट कर दिया।. बाद में साथियों के साथ किया हमला. पीड़िता के मुताबिक घटना के कुछ समय बाद रात करीब 7 बजे उसका बेटा घर के पास स्थित दुकान पर गया था। इसी दौरान मोनिस हटकेश्वर अपने साथियों वासु हटकेश्वर और हनी हटकेश्वर के साथ वहां पहुंच गया।. तीनों ने मिलकर युवक को पकड़ लिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान वासु हटकेश्वर ने किसी धारदार वस्तु से युवक की पीठ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मोनिस और हनी ने भी हाथ-मुक्कों से उसके हाथ, पैर और पेट में मारपीट की।. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर युवक को आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Bilaspur News: कपड़े बदल रही युवती का बनाया वीडियो, विरोध किया तो भाई पर चाकू से हमला
By worldprime
On: मार्च 6, 2026 1:01 अपराह्न
---Advertisement---





