Bilaspur News: बिलासपुर शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित तिफरा की पुरानी पुलिस कॉलोनी के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 22 फरवरी दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि खेल के दौरान गेंद पास स्थित विवेकानंद स्कूल परिसर में चली गई थी। बॉल लेने स्कूल पहुंचे बच्चों के साथ प्राचार्य समेत अन्य लोगों ने मारपीट की और कुछ समय तक उन्हें वहीं रोके रखा। (स्कूल में बॉल लेने गए बच्चों को बंधक बनाकर पिटाई). प्रार्थिया प्रेम कुंवर जगत, निवासी पुरानी पुलिस कॉलोनी तिफरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका पुत्र वंश जगत अपने साथियों राजवीर उर्फ रॉकी, रिहान उरांव और राजीव बंजारे के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गेंद स्कूल परिसर में चली गई। बच्चे गेंद लेने अंदर गए तो वहां मौजूद प्राचार्य नामित विश्वकर्मा, युवराज और अन्य लोगों ने उनसे पूछताछ के बाद गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। (बिलासपुर स्कूल मारपीट). शिकायत के अनुसार वंश जगत को दीवार से पटककर मारा गया। राजवीर उर्फ रॉकी और रिहान उरांव को हाथ-मुक्कों से पीटा गया, जबकि राजीव बंजारे को हाथ-मुक्कों के साथ पाइप से मारने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद बच्चों को कुछ समय तक स्कूल परिसर में ही रोके रखा गया।. घटना की जानकारी मिलने पर प्रेम कुंवर जगत ने अपने पति हरीश जगत, जो बलौदा बाजार में आरक्षक पद पर पदस्थ हैं, को सूचना दी। इसके बाद बच्चों के परिजनों के साथ सिरगिट्टी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
Bilaspur News: स्कूल में बॉल लेने गए बच्चों को बनाया बंधक, प्राचार्य ने शिक्षकों के साथ मिलकर की पिटाई
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 12:20 अपराह्न
---Advertisement---











