Bilaspur Snake Bite: बिलासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेलते-खेलते एक मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। मामला घुटकू गांव की है, जहां 9 वर्षीय बच्चों को सांप ने डस लिया। (Bilaspur Ghutku village snake bite death). बताया जा रहा है कि 9 वर्षीय अंकित प्रजापति (Ankit Prajapati Death Snake Bite) अपने घर की बाड़ी में दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने बच्चे को काट लिया। शुरुआत में परिजन इस घटना को गंभीरता से नहीं समझ पाए, लेकिन कुछ ही देर में बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति बिगड़ते देख परिजन घबराकर उसे तुरंत गनियारी अस्पताल लेकर पहुंचे। (बिलासपुर सांप काटने से मासूम की मौत). अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर बच्चे को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मासूम अंकित ने दम तोड़ दिया।
Bilaspur Snake Bite: 9 साल के मासूम को सांप ने काटा, खेलते-खेलते चली गई जान
By worldprime
On: मार्च 28, 2026 1:23 अपराह्न
---Advertisement---





