Bilaspur Suicide: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुम्हारपारा इलाके में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (बिलासपुर में 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या). प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक किशोर पढ़ाई के साथ-साथ परिवार की आर्थिक मदद के लिए एक दुकान में भी काम करता था। घटना के समय वह अपने कमरे में अकेला था, जहां उसने अज्ञात कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठा लिया। (Bilaspur Student Suicide). जब परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Bilaspur Suicide: 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
By worldprime
On: मार्च 19, 2026 4:38 अपराह्न
---Advertisement---





