क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

BJP का 47वां स्थापना दिवस, शाह बोले-नेशन फर्स्ट हमारा मूलमंत्र:CM योगी ने झंडे के साथ सेल्फी ली; MP में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन

On: अप्रैल 6, 2026 11:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
bjp का 47वां स्थापना दिवस, शाह बोले नेशन फर्स्ट हमारा मूलमंत्र:cm योगी ने झंडे के साथ सेल्फी ली; mp में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन
---Advertisement---

भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी BJP आज 2026 में अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस को लेकर देशभर में BJP कार्यालयों में कई कार्यक्रम हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्य नाथ ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली। मध्य प्रदेश में आज 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को X पर एक पोस्ट में बधाई देते हुए लिखा- BJP एक विकसित भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा सामूहिक संकल्प इस विज़न को आगे बढ़ाता रहे और भारत को तरक्की और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाए। अमित शाह ने लिखा- भाजपा का मूल मंत्र हमेशा स्पष्ट रहा है, नेशनल फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट। इसी मूल भावना के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित है। भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। लेकिन इसकी नींव 1951 में बने भारतीय जनसंघ के दौरान पड़ी। इसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। 113–77 में इमरजेंसी के बाद जनसंघ समेत कई दल मिलकर जनता पार्टी में शामिल हुए, लेकिन मतभेदों के कारण 1980 में अलग हो गए। इसके बाद भाजपा का गठन हुआ। स्थापना के बाद से BJP के दो प्रधानमंत्री रहे हैं- नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी। 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में, पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 2019 के लोकसभा चुनाव में, पार्टी ने 303 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। स्थापना दिवस पर पार्टी के नेताओं ने क्या कहा अमित शाह- भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त, सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है। राज्यों में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की खबरें… उत्तर प्रदेश: BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी CM योगी ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद भाजपा के झंडे के साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा- भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ के संकल्प की सिद्धि की है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन होगा स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन भोपाल में हो रहा है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल यहां से वर्चुअली सभी जिलों के कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रदेश के 17 जिलों में BJP जिला कार्यालयों का भूमिपूजन होगा। इन जिलों में जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है। अब यहां जिला कार्यालयों का निर्माण कार्य आज से औपचारिक तौर पर शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: CM भजनलाल बोले-पार्टी को अजेय बनाना है सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय और अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाने का है। स्थापना दिवस पर CM भजनलाल को पार्टी ऑफिस में नया कमरा मिला। कार्यालय में कमरा नं. -5 अब से मुख्यमंत्री के लिए रिर्जव रहेगा। इसके बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट भी लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: CM साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया। शाम 5 बजे एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले बदलाव जरूरी

सोहराब के किरदार पर रणवीर बोले- उसे बस अटेंशन चाहिए:रजत कपूर की फिल्म में असल जिंदगी से जुड़े किरदार, विनय पाठक बोले- बदलाव जरूरी

ipl में आज पहला मैच pbks vs srh:हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की

आईपीएल में आज पहला मैच PBKS vs SRH: हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ पिछले 4 मैच जीते, किंग्स ने आखिरी जीत 2023 में दर्ज की

₹10,000 से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड:मस्क बोले वॉट्सएप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा, स्विगी के को फाउंडर लक्ष्मी ने इस्तीफा दिया

₹10,000 से ज्यादा के ऑनलाइन-पेमेंट पर 1 घंटे का होल्ड:मस्क बोले- वॉट्सएप आपके प्राइवेट मैसेज पढ़ रहा, स्विगी के को-फाउंडर लक्ष्मी ने इस्तीफा दिया

isro ने गगनयान का सफल एयर ड्रॉप टेस्ट किया:पहला टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम के आखिरी प्‍लेयर गोपीनाथ का निधन; 11 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

ISRO ने गगनयान का सफल एयर ड्रॉप टेस्ट किया:पहला टेस्‍ट मैच जीतने वाली टीम के आखिरी प्‍लेयर गोपीनाथ का निधन; 11 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतक:rcb ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की बॉल पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स रिकॉर्ड्स

वैभव की सिक्स से फिफ्टी, 15 बॉल पर अर्धशतकःआरसीबी ने 37वीं बार 200+ स्कोर बनाया, बिश्नोई की गेंद पर कोहली बोल्ड; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

खबर हटके चोरी करने फ्लाइट से आए चोर:बच्चों को ज्यादा होमवर्क पर रोक; पाइप के सहारे 26वीं मंजिल से उतरी 89 साल की महिला

खबर हटके- चोरी करने फ्लाइट से आए चोर:बच्चों को ज्यादा होमवर्क पर रोक; पाइप के सहारे 26वीं मंजिल से उतरी 89 साल की महिला

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });