चाइनीज इलेक्ट्रिक कार मेकर BYD ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV ‘एटो 3’ का नया अपडेटेड वर्जन पेश किया है। कंपनी ने अब इसके नाम के साथ ‘ईवो’ सफिक्स जोड़ दिया है। नई एटो 3 ईवो में बड़ी बैटरी से ज्यादा रेंज मिलेगी। इसे 400V से 800V आर्किटेक्चर पर भी अपग्रेड कर दिया गया है। इससे कार की चार्जिंग स्पीड पहले के मुकाबले बढ़ गई है। भारत में पुरानी एटो 3 की कीमत 25 लाख रुपए से शुरू है। वहीं एटो 3 ईवो की कीमत अभी रिवील नहीं की गई है। इसे अभी ग्लोबल मार्केट के लिए पेश किया गया है। रेंज में 92km का इजाफा, 5.5 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड नए मॉडल में बैटरी का साइज 60.5kWh से बढ़ाकर 74.8kWh कर दिया गया है। इसकी WLTP रेंज अब 510km हो गई है, जो पुराने मॉडल (418km) के मुकाबले 92km ज्यादा है। मोटर पोजीशन भी बदली गई है। यह 313hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करती है। 5.5 सेकंड में 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है, जो पहले से 1.8 सेकंड तेज है। पावरफुल AWD वर्जन में 3.9 सेकंड में 100 की रफ्तार BYD ने ज्यादा पावरफुल ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) वर्जन भी उतारा है। इसमें भी वही 74.8kWh का बैटरी पैक लगा है। यह 449hp की पावर और 560Nm का टॉर्क देती है। यह वर्जन सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेता है। ज्यादा पावर की वजह से इसकी रेंज थोड़ी कम होकर 470km रह गई है। टॉप स्पीड 200kmph है। 800V आर्किटेक्चर से फास्ट हुई चार्जिंग तकनीकी रूप से बड़ा बदलाव इसकी चार्जिंग सिस्टम में किया गया है। कार अब 400V ?
BYD की नई ‘एटो 3 ईवो’ में 510km की रेंज:25 मिनट में 80% चार्जिंग; 3.9 सेकंड में 100kmph की स्पीड का दावा
By worldprime
On: फ़रवरी 11, 2026 2:01 अपराह्न
---Advertisement---











