सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन यानी CBSE ने आज स्पष्ट कर दिया है कि 12वीं मैथ्स का पेपर असली है। क्वेश्चन पेपर पूरी तरह से सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा में कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं हुआ है। इससे पहले सोमवार, 9 मार्च को हुई 12वीं CBSE बोर्ड की मैथ्स की परीक्षा में बोर्ड की बड़ी चूक सामने आई थी। पेपर के पहले पेज पर लगे QR को स्कैन करने के बाद डांस का वीडियो प्ले हो रहा था। QR स्कैन करने पर असल कंटेंट की जगह यूट्यूब खुल रहा सोमवार को CBSE बोर्ड के 12वीं के मैथ्स का एग्जाम था। बोर्ड के हर पेपर के पहले पन्ने पर क्यूआर कोड प्रिंट किया जाता है। सोमवार को हुए पेपर के सभी सेट पर छपा क्यूआर कोड स्कैन करने पर असल कंटेंट की जगह यूट्यूब लिंक खुल रही थी। इसके बाद रिकरॉल डांस वीडियो चलने लगता है। 10 सेकंड का यह वीडियो रिक एस्ले का 1987 का गाना ‘नेवर गोना गिव यू अप’ है। यह एक इंटरनेट मीम है और साल 2007 में लोकप्रिय हुआ था। फर्जी क्वेश्चन पेपर्स बांटे जाने की अफवाह फैली इस घटना के बाद छात्रों के बीच पेपर लीक होने या फर्जी क्वेश्चन पेपर्स बांटे जाने की अफवाहें फैल गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। छात्रों ने इसे बोर्ड की लापरवाही बताया। CBSE- तकनीकी कारणों से QR कोड में गड़बड़ी आई चिंताओं का जवाब देते हुए CBSE ने बताया कि क्वेश्चन पेपर्स में QR कोड सहित कई सिक्योरिटी फीचर्स शामिल ?
CBSE 12वीं के पेपर में डांस वीडियो का QR कोड:बोर्ड ने कहा- पेपर पूरी तरह सुरक्षित; फर्जी क्वेश्चन पेपर्स बांटे जाने की अफवाह फैली
By worldprime
On: मार्च 10, 2026 5:28 अपराह्न
---Advertisement---





