क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Accident: बस-ट्रक में जबरदस्त जोरदार टक्कर, 5 की मौत; 29 घायल

On: मार्च 6, 2026 5:09 अपराह्न
Follow Us:
cg accident: बस ट्रक में जबरदस्त जोरदार टक्कर, 5 की मौत; 29 घायल
---Advertisement---

CG Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे (NH-130) पर शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हो गए। (बस-ट्रक में जबरदस्त जोरदार टक्कर; 4 की मौत)

Comp 182 1772784861

जानकारी के अनुसार हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बिलासपुर की ओर जा रही यात्री बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। (NH-130 Bus Truck Accident)

Truck Hit Bus 2 1024x576 1 300x169

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजने में मदद की।  दुर्घटना में 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Image 2026 03 06T124905.556 1024x708 1 300x207

सभी घायलों को इलाज के लिए सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Comp 192 1772784851

मृतकों के नाम

हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में त्रिवेणी साहू (62) निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा, दशरथ साहू (80) निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा, राधिका निर्मलकर (24) निवासी बेतर और खुशी साहू (2 वर्ष) निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा शामिल हैं। वहीं एक अज्ञात 18 वर्षीय महिला की मौत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।

घायलों की जानकारी

हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में जानकी निषाद (55) निवासी कपसदा धरसींवा, अवधराम निषाद (60) निवासी कपसदा धरसींवा, ईश्वरी साहू (35) निवासी बलौदाबाजार, राजकुमार निषाद (30) निवासी रायपुर, सरोजनी साहू (27) और योगिता साहू (4 माह) निवासी बाबा मोहतरा बेमेतरा, दिलेश्वर डहरिया (50) व प्रमिला डहरिया (45) निवासी सोनपुरी, संदीप (13), सुनील (10) और जानवी (8) निवासी सोनपुरी, मनोज साहू (37) निवासी बलौदाबाजार शामिल हैं। वहीं ओम (18) निवासी किरवई, राज निर्मलकर (25) निवासी बेलर, ललित साहू (37) निवासी उरकुरा रायपुर, संतोष बंजारे (40) व शिवम बंजारे (15) निवासी दुधिया नवागांव, बंसत पैकरा (24) निवासी पुडू रतनपुर, रीता दास (56) निवासी भिलाई, मदनलाल धृतलहरे (65) निवासी चकवाय, पुरानिक राम (55) निवासी रायपुर, पंजाब राम (47) निवासी तारागंज, खुशबू निषाद (27) निवासी भोथा मंगरलोड, देव निर्मलकर निवासी बेतल, गौरव निर्मलकर (4) निवासी बेतर, सैयद रहमद (25) निवासी रायपुर, गायत्री चंद्राकर (56) व दिव्या भारती (34) निवासी दुर्ग तथा छहुरा आहीर (56) निवासी जांजगीर-चांपा (डिघोरा) को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया है।

Jashpur Bus Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, यात्री बस पलटने से 6 की मौत, 9 की हालत नाजुक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

bilaspur resort: रिसॉर्ट में पकाया हिरण का मांस, मैनेजर समेत 4 कर्मचारी गिरफ्तार

Bilaspur Resort: रिसॉर्ट में पकाया हिरण का मांस, मैनेजर समेत 4 कर्मचारी गिरफ्तार

रेप आरोपी बाबा के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं,ज्यादातर महिलाएं:अब तक 10 fir दर्ज, sit ने जानकारी लेने के लिए दो फोन नंबर जारी किए

रेप आरोपी बाबा के खिलाफ 100 शिकायतें मिलीं,ज्यादातर महिलाएं:अब तक 10 FIR दर्ज, SIT ने जानकारी लेने के लिए दो फोन नंबर जारी किए

धुरंधर 2 की सफलता से इंडस्ट्री में खलबली मची:बॉलीवुड से साउथ तक आधा दर्जन फिल्मों ने बदली रिलीज डेट, अक्षय की भूत बंगला भी टली

धुरंधर 2 की सफलता से इंडस्ट्री में खलबली मची:बॉलीवुड से साउथ तक आधा दर्जन फिल्मों ने बदली रिलीज डेट, अक्षय की भूत बंगला भी टली

sakti murder: युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

Sakti Murder: युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट

raipur suicide: रायपुर में महिला ने लगाई फांसी, 22 सालों से नहीं हो रहा था बच्चा

Raipur Suicide: रायपुर में महिला ने लगाई फांसी, 22 सालों से नहीं हो रहा था बच्चा

प्रोफेसर ने स्टूडेंट को आतंकी कहा:बोले ट्रम्प तुमको ले जाएगा; आरोप पीड़ित का सर्पोट करने पर अन्य छात्रों को सस्पेंड किया गया

प्रोफेसर ने स्टूडेंट को आतंकी कहा:बोले- ट्रम्प तुमको ले जाएगा; आरोप- पीड़ित का सर्पोट करने पर अन्य छात्रों को सस्पेंड किया गया

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });