CG Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार का कहर देखने को मिलता है। ताजा मामला बस्तर से सामने आया है, जहां VIP मूवमेंट के दौरान तेज रफ्तार का खामियाजा दो युवकों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। NH-30 पर पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुआ।. जानकारी के मुताबिक, फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर की ओर आ रही थी और काफिले से पीछे छूट गई थी। काफिले को कवर करने की जल्दबाजी में चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गाड़ी की तेज रफ्तार साफ नजर आ रही है। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक उछलकर दूर जा गिरा और बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसी। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।. घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।. देखें हादसे का लाइव वीडियो-. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/03/WhatsApp-Video-2026-03-26-at-9.40.41-AM-1.mp4
CG Accident: VIP काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; देखें लाइव वीडियो-
By worldprime
On: मार्च 26, 2026 1:15 अपराह्न
---Advertisement---





