क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में होली पर भी मिलेगी शराब, सरकार ने खत्म किए 3 ड्राई डे

On: फ़रवरी 17, 2026 7:22 अपराह्न
Follow Us:
cg breaking: छत्तीसगढ़ में होली पर भी मिलेगी शराब, सरकार ने खत्म किए 3 ड्राई डे
---Advertisement---

CG Breaking: छत्तीसगढ़ में इस साल होली के दिन शराब के शौकीनों को राहत मिलने वाली है। राज्य सरकार की नई आबकारी नीति के तहत अब होली के अवसर पर शराब की दुकानें बंद नहीं रहेंगी। यानी शराब दुकानें खुली रहेंगी, त्योहार के दिन भी आम उपभोक्ता सीधे शराब दुकान से खरीदारी कर सकेगा। (छत्तीसगढ़ में होली पर भी मिलेगी शराब)

Liquor In Plastic Bottles99 300x203

होली पर शराब बिक्री (Chhattisgarh Liquor Liquor Sale on Holi)

नई आबकारी नीति में पहले से तय सात ड्राई डे में से 3 ड्राई डे (Chhattisgarh Dry Day Removed) समाप्त कर दिए गए हैं। इनमें होली, मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस (30 जनवरी) शामिल हैं। इन तीनों अवसरों पर अब राज्य में शराब बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा, जबकि शेष ड्राई डे पहले की तरह लागू रहेंगे।

Screenshot 2026 02 17 161420 1771325751 300x137

अब इन दिनों बंद रहेंगी शराब दुकानें

नई नीति के अनुसार वर्ष 2026-27 में केवल चार दिन ड्राई डे घोषित किए गए हैं। इनमें 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 2 अक्टूबर गांधी जयंती और 18 दिसंबर गुरु घासीदास जयंती शामिल हैं। इन दिनों पूरे प्रदेश में शराब दुकानें बंद रहेंगी।

पहले क्या था नियम

अब तक छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रखी जाती थीं। त्योहार से पहले पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग की जाती थी और पहले से शराब रखने वालों पर भी कार्रवाई की आशंका रहती थी। नई नीति लागू होने के बाद इस तरह की सख्ती नहीं होगी। सरकार का मानना है कि बिक्री की अनुमति से अवैध शराब की संभावना भी कम होगी।

Liquor Store In Saudi Arabia 1706101329 300x169

गांधी निर्वाण दिवस पर खुली दुकानों का हुआ था विरोध

30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुली रहने को लेकर पहले ही राजनीतिक विवाद सामने आ चुका है। इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बापू के सिद्धांतों के विपरीत ऐसे पावन दिन पर शराब बिक्री जनभावनाओं का अपमान है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });