सरगुजा | CG BREAKING: जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां मंगेतर द्वारा गर्भपात की दवा खिलाए जाने के बाद एक युवती की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।. मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली युवती की शादी उसी इलाके के निवासी अमर अगरिया से तय हुई थी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार एक साथ भाई-बहन की शादी करने की तैयारी में थे और इसी बीच युवती और उसके मंगेतर के बीच नजदीकियां बढ़ीं।. इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि जब गर्भावस्था की जानकारी सामने आई तो मंगेतर अमर अगरिया ने युवती को गर्भपात की दवा खिला दी। और दवा सेवन के कुछ समय बाद ही युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने हालत गंभीर होते देख उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।. इधर युवती के परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पूरे मामले की पहले कोई जानकारी नहीं थी। तबीयत बिगड़ने के बाद युवती ने खुद परिजनों को अपनी गर्भावस्था और दवा खिलाए जाने की बात बताई। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जाँच कर रही है .
CG BREAKING: शादी से पहले गर्भवती युवती की गर्भपात की दवा से दर्दनाक मौत
By worldprime
On: जनवरी 17, 2026 12:44 अपराह्न
---Advertisement---











