CG BREAKING: छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर ओरसा घाट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बलरामपुर निवासी परसू राम सोनवानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें पहले महुआडांड से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।. बता दें कि इस हादसे में कुल 78 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 19 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायलों को गुमला, लातेहार और रांची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।. मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार दोपहर झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की बस में 86 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के अलग-अलग गांवों से सगाई समारोह में शामिल होने झारखंड के लोधगांव जा रहे थे। ओरसा घाट की ढलान पर बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर रोड सेफ्टी गार्ड तोड़ते हुए पेड़ से टकराई और करीब 20 फीट नीचे पलट गई।. बस चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
CG BREAKING: सगाई समारोह जा रही बस पलटी, हादसे में 10 की दर्दनाक मौत, 78 घायल
By worldprime
On: जनवरी 19, 2026 12:59 अपराह्न
---Advertisement---











