CG Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है।. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि अधिकारी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया और ऐसा व्यवहार किया जो नैतिकता एवं सेवा नियमों के विपरीत है। उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों का उल्लंघन करने के आरोप भी लगे हैं।. आदेश में उल्लेख किया गया है कि उनकी गतिविधियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुईं, जिससे पुलिस विभाग की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। इस आधार पर उनके खिलाफ अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम 1968 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।. फिलहाल रतन लाल डांगी को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
CG Breaking: IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आदेश जारी; जानिए क्या है पूरा मामला?
By worldprime
On: मार्च 26, 2026 5:43 अपराह्न
---Advertisement---






