CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बार बजट की थीम ‘संकल्प’ रखी गई है। बजट में रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया गया है। बेटियों के जन्म पर ही उन्हें इस योजना से जोड़ा जाएगा, बजट में इसके लिए 15 करोड़ रुपये का एलान किया गया है। इस योजना के तत बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री लखपति भ्रमण दीदी योजना भी लागू की जाएगी।

इस योजना में किन बच्चियों को शामिल किया जाएगा इसबारे में फिलहाल सरकार ने जानकारी साझा नहीं की है। योजना में शामिल होने के लिए पात्रता के क्या नियम होंगे इसकी भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए 2,320 करोड़ का प्रावधान किया गया है। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए 120 करोड़ रुपये की राशि की व्यवस्था की गई है। मिशन वात्सल्य के लिए 80 करोड़ का फंड दिया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बजट में 42 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिसके तहत शहरी क्षेत्रों में 250 और ग्रामीण क्षेत्रों में 500 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे।
लखपति दीदी की संख्या बढ़ाई जाएगी
वहीं बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया है कि लखपति दीदी की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। वहीं सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण हेतु 2,320 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना के लिए 5 करोड़ का बजट रखा गया है। 250 महतारी सदन के निर्माण के लिए 75 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने एलान किया है कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के लिए महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये सीधे बैंक खातों में दिए जा रहे हैं। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने बताया राज्य सरकार ने अबतक इस योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 14 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

संकल्प थीम का फोकस
S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अन्त्योदय
L – लाइवलीहुड
P – पॉलिसी से परिणाम तक











