CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज रायगढ़ जिले में बढ़ते औद्योगिक प्रदूषण का मामला जोरदार तरीके से उठा। प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी विधायकों ने उद्योगों द्वारा डंप की जा रही फ्लाईएश और पर्यावरण विभाग की कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा।. कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने वर्ष 2023 से 4 फरवरी 2026 तक अवैध फ्लाईएश डंपिंग के मामलों और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। साथ ही रायगढ़ जिले में फ्लाईएश और कोयला परिवहन से प्रभावित पर्यावरण सुधार के लिए विभाग की कार्ययोजना पर सवाल उठाए।. जवाब में विभागीय मंत्री ओ पी चौधरी ने बताया कि इस अवधि में 24 ताप विद्युत संयंत्रों से निकली राख का उपयोग खदान भराव के लिए किया जा रहा है। बिना अनुमति डंपिंग के 49 मामले सामने आए, जिन पर कार्रवाई की गई है।. मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि जिले में रोजाना कई स्थानों पर राख डंप हो रही है और अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों पर संरक्षण देने और मंत्री को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। विभागीय मंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सभी विधायकों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।. CG Budget Session 2026: कांकेर जेल में आदिवासी नेता की मौत पर सदन में हंगामा, मंत्री के जवाब से नाराज विपक्ष का वॉकआउट
CG Budget Session 2026: विधानसभा में गूंजा औद्योगिक प्रदूषण का मुद्दा, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 3:31 अपराह्न
---Advertisement---




