CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई के मुद्दे पर सदन गरमा गया। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा किया, जिसके चलते आसंदी को सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।. शून्यकाल के दौरान चर्चा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युद्ध की स्थिति के बावजूद गैस की कमी नहीं होने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब प्रदेश में गैस की किल्लत शुरू हो गई है।. इस पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि यह मुद्दा राज्य का नहीं बल्कि केंद्र का है, इसलिए इस पर विधानसभा में चर्चा नहीं होनी चाहिए।. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुद्दा भले ही केंद्र सरकार से जुड़ा हो, लेकिन व्यवस्था की जिम्मेदारी राज्य सरकार की भी होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता गैस की किल्लत से परेशान हो रही है। इसके बाद विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सदन में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। हो-हंगामे के बीच आसंदी ने सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी।. CG Budget Session 2026: विधानसभा में चूहों के धान खाने का मुद्दा गरमाया, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष का हंगामा
CG Budget Session 2026: विधानसभा में गैस किल्लत पर हंगामा, विपक्ष के विरोध के बीच स्थगित हुई सदन की कार्यवाही
By worldprime
On: मार्च 12, 2026 1:21 अपराह्न
---Advertisement---





