CG Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन डोंगरगढ़ में सहकारी बैंक शाखा भवन निर्माण के लिए आबंटित सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का मामला सदन में गूंजा। कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार इतनी कमजोर है कि आबंटित शासकीय जमीन से अतिक्रमण तक नहीं हटा पा रही है।. विधायक हर्षिता बघेल ने सदन में सवाल किया कि जिस स्थान पर सहकारी बैंक शाखा भवन का निर्माण होना है, वहां आखिर किसका कब्जा है। उन्होंने कहा कि उस जगह पर पहले ही भूमिपूजन हो चुका है, इसके बावजूद बैंक की शाखा किराए के भवन में संचालित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रही है, जबकि इसके लिए राशि भी स्वीकृत हो चुकी है।. इस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने जवाब देते हुए कहा कि भवन उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल बैंक शाखा किराए के भवन से संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर से चर्चा की गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।. हर्षिता बघेल ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों के लिए है, लेकिन भवन नहीं बनने के कारण किसानों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने पूछा कि आखिर कब तक अतिक्रमण हटाया जाएगा और कब तक भवन निर्माण शुरू होगा।. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पूरक प्रश्न करते हुए पूछा कि बैंक के लिए कितनी जमीन आबंटित की गई है और पार्किंग के लिए कितनी जमीन की आवश्यकता है। इस पर मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि बैंक शाखा के लिए 2200 वर्ग मीटर जमीन आबंटित है, जबकि पार्किंग के लिए करीब 3000 वर्ग मीटर जमीन की जरूरत है।. भूपेश बघेल ने कहा कि जब वहां लगभग 19 हजार वर्ग फीट जमीन खाली है तो अतिक्रमण हटाने में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी व्यक्ति को फायदा पहुंचाने के लिए अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। इस पर मंत्री केदार कश्यप ने दोहराया कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।. CG Budget Session 2026: विधानसभा में चूहों के धान खाने का मुद्दा गरमाया, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष का हंगामा
CG Budget Session 2026: सदन में सरकारी जमीन पर कब्जे को तीखी बहस, कांग्रेस विधायक ने कहा- सरकार इतनी कमजोर कि नहीं हटा पा रही है अतिक्रमण
By worldprime
On: मार्च 10, 2026 1:40 अपराह्न
---Advertisement---





