बालोद/बेमेतरा: CG Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। (छत्तीसगढ़ कोर्ट बम धमकी). धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था तुरंत बढ़ा दी गई। पुलिस ने एहतियातन सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस पहुंचाया और अदालत परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं को भी बाहर निकाल दिया।. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ली जा रही है और बम स्क्वॉड की टीम जांच में जुटी हुई है।. गौरतलब है कि इससे पहले 25 फरवरी को भी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद वहां भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों जैसे राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि बाद में जांच में ये धमकियां अफवाह साबित हुई थीं। (छत्तीसगढ़ न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी)
CG Court Bomb Threat: छत्तीसगढ़ के इन 3 न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
By worldprime
On: मार्च 9, 2026 4:14 अपराह्न
---Advertisement---





