CG Dhan Kharidi: बिलासपुर जिले से एक दर्दनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है। मस्तूरी तहसील के ग्राम विद्याडीह में रहने वाले 75 वर्षीय किसान अगरमन दास ने अपनी फसल नहीं बिकने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सालभर की मेहनत के बाद भी जब धान की खरीदी नहीं हुई, तो बुजुर्ग किसान पूरी तरह टूट चुके हैं।. किसान अगरमन दास, पिता स्वर्गीय मिठाई लाल ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत से धान की फसल तैयार की थी। मिंजाई का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अब वही धान उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गया है। पूरा धान बोरियों में भरकर घर के आंगन में खुले आसमान के नीचे रखा है, जिसे आवारा मवेशी बोरियां फाड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं।. बुजुर्ग किसान का कहना है कि वे कई बार विद्याडीह मंडी सोसायटी गए, लेकिन हर बार उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कर्मचारियों और ऑपरेटरों ने यह कहकर टोकन काटने से मना कर दिया कि 31 जनवरी 2026 तक का कोटा पूरा हो चुका है। उम्र और कमजोरी के कारण अब वे बार-बार मंडी और दफ्तरों के चक्कर लगाने में भी असमर्थ हैं।. अगरमन दास का कहना है कि उनकी पूरी जमा-पूंजी इसी धान में लगी है। कर्ज, घर खर्च और इलाज की चिंता ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया है। उनका साफ कहना है कि अगर जल्द ही धान की खरीदी नहीं हुई, तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। किसान ने आरोप लगाया कि एक ओर प्रशासन किसानों के हित और सत्यापन की बातें करता है, वहीं दूसरी ओर किसान टोकन के लिए भटकने को मजबूर हैं।. धान खरीदी को लेकर जब कलेक्टर संजय अग्रवाल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से रजिस्ट्रेशन में समस्या आ रही है, जिसे रायपुर भेजकर समाधान किया जा रहा है। साथ ही गलत तरीके से धान बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
CG Dhan Kharidi: 75 वर्षीय किसान का दर्दनाक बयान – “धान नहीं बिका तो करूंगा आत्महत्या”
By worldprime
On: जनवरी 21, 2026 6:44 अपराह्न
---Advertisement---











