CG Dhan Kharidi Ghotala: सक्ती जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। जिला स्तरीय जांच टीम ने डभरा ब्लॉक के पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में मध्य रात्रि औचक निरीक्षण किया, जहां किसानों से खरीदे गए धान में जानबूझकर मिट्टी और कंकड़ मिलाकर वजन बढ़ाने की कोशिश सामने आई।. जांच में पाया गया कि खरीदी प्रभारी प्रकाश महंत द्वारा धान की प्रत्येक बोरी में करीब 5 से 10 किलो तक मिट्टी और कंकड़ मिलवाए जा रहे थे, ताकि ऑनलाइन खरीदी और भौतिक स्टॉक के अंतर को छुपाया जा सके। निरीक्षण के दौरान मौके पर वासु जैन, विनय कश्यप, तहसीलदार मनमोहन ठाकुर, जिला खाद्य विभाग की टीम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने तत्काल पंचनामा तैयार कर कार्रवाई शुरू की।. 8000 बोरी धान की कमी. प्रशासन द्वारा प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में 3 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। पुटीडीह केंद्र में जब भौतिक सत्यापन किया गया, तो ऑनलाइन रिकॉर्ड की तुलना में लगभग 8000 बोरी धान की भारी कमी पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि इसी कमी को पूरा करने के लिए हमालों के माध्यम से धान की बोरियों में मिट्टी और कंकड़ मिलाए जा रहे थे।. रात्रिकालीन गश्त के दौरान जिला स्तरीय जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर इस पूरे फर्जीवाड़े को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पटवारी द्वारा पंचनामा तैयार कर संदिग्ध धान को जब्त किया गया है। मामले में आगे की जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
CG Dhan Kharidi Ghotala: धान खरीदी केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा, धान में मिट्टी-कंकड़ मिलाकर बढ़ाया जा रहा था वजन
By worldprime
On: जनवरी 20, 2026 2:09 अपराह्न
---Advertisement---











