CG Gangrape: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में होली के दूसरे दिन 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। रंग-गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे पांच युवकों ने युवती की मां को शराब लाने बाहर भेज दिया और युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो बालिग और तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला केशकाल अनुविभाग के इरागांव थाना क्षेत्र का है।. जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ युवक होली के बहाने रंग-गुलाल लगाने के लिए युवती के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने युवती की मां को शराब लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया। मां के बाहर जाते ही चार युवकों ने युवती को जबरन कमरे में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि एक आरोपी घर के बाहर पहरा दे रहा था।. कुछ देर बाद जब युवती की मां वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर उन्होंने देखा कि आरोपी युवती के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। मां को देखते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के अगले दिन पीड़िता ने गांव में बैठक बुलवाई, लेकिन आरोपी उसमें शामिल नहीं हुए। इसके बाद युवती ने देर शाम इरागांव थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक बालिग हैं, जबकि तीन आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।
CG Gangrape: रंग-गुलाल लगाने के बहाने युवती से गैंगरेप; मां को शराब लाने भेजा, 5 आरोपी गिरफ्तार
By worldprime
On: मार्च 6, 2026 6:13 अपराह्न
---Advertisement---





