CG Govt Colleges: छत्तीसगढ़ विधानसभा में उच्च शिक्षा विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 123 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि शिक्षा किसी भी राज्य के सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की आधारशिला है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराना है।. मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उच्च शिक्षा विभाग के तहत कुल 37 योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह बजट प्रावधान प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और अधोसंरचना विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा।. वंचित क्षेत्रों के लिए बढ़ाया बजट. मंत्री वर्मा के अनुसार अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों के लिए वर्ष 2025-26 में 230.36 करोड़ रुपये का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर 2026-27 में 249.61 करोड़ रुपये किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों के लिए 53 करोड़ रुपये के प्रावधान को बढ़ाकर 120.23 करोड़ रुपये किया गया है।. उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य में महाविद्यालयों की संख्या 335 थी, जो 2025-26 में बढ़कर 343 हो गई है। इसी दौरान 8 नए स्नातक महाविद्यालय भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें संगीत, विधि और शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय शामिल हैं।. नए विषय और महाविद्यालय स्थापना. दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा की सुविधा बढ़ाने के लिए जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के खड़गवा में बी.एड. (आईटीईपी) तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में नए महाविद्यालय की स्थापना के लिए 1.30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरगुजा विश्वविद्यालय में नए विषय शुरू करने तथा रामचंद्रपुर और घरघोड़ा महाविद्यालय को स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उन्नयन के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।.
CG Govt Colleges: छत्तीसगढ़ में बनेंगे 25 नए सरकारी कॉलेज भवन, 1306 करोड़ का बजट पास
By worldprime
On: मार्च 14, 2026 7:13 पूर्वाह्न
---Advertisement---





