CG IPS Training: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। अरुण देव गौतम ने 4 जिलों में प्रभारी पुलिस अधीक्षकों (SP) की नियुक्ति की है। यह व्यवस्था संबंधित जिलों के SP के इंडक्शन ट्रेनिंग पर जाने के चलते की गई है। आदेश पुलिस मुख्यालय से जारी कर दिया गया है।. 4 IPS ट्रेनिंग पर जाएंगे हैदराबाद. पुलिस मुख्यालय के अनुसार छत्तीसगढ़ कैडर के 4 IPS अधिकारी- श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, पंकज चंद्रा, वेदव्रत सिरमौर और विजय पांडेय को इंडक्शन ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया है। ये अधिकारी वर्तमान में रायपुर ग्रामीण, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव और गरियाबंद जिलों में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हैं।. 6 अप्रैल से 15 मई तक चलेगी ट्रेनिंग. यह उच्च स्तरीय प्रशिक्षण सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित किया जाएगा। ट्रेनिंग 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी।. इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी. ट्रेनिंग अवधि के दौरान संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी एसपी नियुक्त किए गए हैं-. • रायपुर ग्रामीण – मनीषा ठाकुर रावटे.
CG IPS Training: छत्तीसगढ़ के 4 IPS ट्रेनिंग पर जाएंगे हैदराबाद, DGP ने 4 जिलों में नियुक्त किए प्रभारी SP
By worldprime
On: अप्रैल 3, 2026 6:03 अपराह्न
---Advertisement---




