CG Naxal Surrender: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलवाद के खात्मे की तय समय सीमा 31 मार्च के मौके पर बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) से जुड़े 5 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की है। इनमें 4 महिला और 1 पुरुष कैडर शामिल हैं, जिन पर कुल 9 लाख रुपए का इनाम घोषित था।. यह आत्मसमर्पण ‘पूना मारगेम-पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान के तहत जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन कारली में आयोजित कार्यक्रम में हुआ। सरेंडर करने वालों में 5 लाख रुपए की इनामी एसीएम सोमे कड़ती समेत लखमा ओयाम, सरिता पोड़ियाम, जोगी कलमू और मोटी ओयाम शामिल हैं, जो भैरमगढ़ और गंगालूर एरिया कमेटी से जुड़े थे।. कार्यक्रम में बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ के अधिकारी, कलेक्टर और एसपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों से मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इंसास, एसएलआर और बीजीएल सहित कुल 40 घातक हथियार भी बरामद किए हैं।. अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2024 से लेकर 31 मार्च 2026 तक इस अभियान के तहत अब तक 607 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इसके अलावा संयुक्त अभियानों में 92 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 54 को मुठभेड़ में मार गिराया गया है।
CG Naxal Surrender: नक्सलवाद की डेडलाइन पर 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 9 लाख के इनामी कैडर ने छोड़ा हथियार
By worldprime
On: मार्च 31, 2026 4:44 अपराह्न
---Advertisement---





