क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: कांग्रेस भवन में नेताओं के बीच चले लात-घूंसे, कुर्सियां-ग्लास फेंके; कपड़े फटे..

On: अप्रैल 3, 2026 11:58 पूर्वाह्न
Follow Us:
cg news: कांग्रेस भवन में नेताओं के बीच चले लात घूंसे, कुर्सियां ग्लास फेंके; कपड़े फटे..
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद स्थित कांग्रेस भवन में गुरुवार को पार्टी नेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि नेताओं ने एक-दूसरे पर प्लास्टिक की कुर्सियां और कांच के ग्लास तक फेंक दिए। इस दौरान कई कुर्सियां टूट गईं और ग्लास चकनाचूर हो गए, वहीं मारपीट में शामिल नेताओं के कपड़े भी फट गए। (महासमुंद कांग्रेस विवाद)

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब 3:30 बजे महंगाई को लेकर कांग्रेस की पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी। इसी दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय साव और अन्य नेताओं के बीच किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। (महासमुंद कांग्रेस भवन मारपीट)

Comp 159 1775135391

बताया जा रहा है कि विजय साव ने पूर्व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष ढेलू निषाद और पूर्व शहर कोषाध्यक्ष निर्मल जैन से सवाल-जवाब किए, जिसके बाद तीनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

कुर्सियां-ग्लास फेंके (Mahasamund Congress Bhavan Marpit Video)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्से में आकर नेताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां और ग्लास फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस भवन के अंदर अफरा-तफरी मच गई।

Comp 160 1775135409

पुलिस बुलानी पड़ी

हंगामा बढ़ता देख अन्य नेताओं ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं संभली। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष और खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। (Congress Office Fight Mahasamund)

Comp 161 1775135433

विजय साव के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस के मुताबिक, विजय साव को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे कांग्रेस भवन छोड़ने को तैयार नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें बाहर किया। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने विजय साव के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });