CG News: ट्रेन में किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाली महिलाओं के एक गिरोह का खुलासा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव लाया गया, जहां उनके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 एवं 137 के तहत मामला दर्ज किया गया।. जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22846 में कुछ किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और अभद्र व्यवहार करने की शिकायत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर की गई थी। सूचना मिलते ही निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने संबंधित कोचों में तत्काल जांच अभियान चलाया. इस दौरान कुछ महिलाएं किन्नर बनकर यात्रियों से जबरन पैसे मांगने और अभद्र व्यवहार करते पाई गई.. आरपीएफ प्रभारी तरुणा साहू ने कहा कि इस प्रकार की अवैध और अनुचित गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. यात्रा के दौरान यदि कोई संदिग्ध गतिविधि, जबरन वसूली या असुविधा महसूस हो, तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें. आपकी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
CG News: ट्रेन में नकली किन्नर बनकर कर रही थीं वसूली, RPF को देख भाग रही थी महिलाएं, 7 गिरफ्तार
By worldprime
On: मार्च 30, 2026 5:56 अपराह्न
---Advertisement---





