CG News: कोरबा जिले के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।. मृतक की पहचान शक्ति जिले के केसला निवासी सुरेंद्र राठौर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र में भर्ती कराया गया था। मृतक के पिता चुन्नी लाल राठौर ने बताया कि 26 तारीख को चार लोग उनके घर आए और सुरेंद्र को कोरबा ले गए। इसके बदले वाहन किराया 2 हजार रुपये, इलाज व देखरेख के लिए 12 हजार रुपये मासिक शुल्क और ब्लड टेस्ट के नाम पर 3 हजार रुपये लिए गए।. बताया गया कि 28 तारीख को CCTV के माध्यम से परिजनों की उससे बातचीत हुई थी, तब उसकी हालत सामान्य थी। वहीं 30 तारीख को अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, लेकिन जब तक परिजन पहुंचे, उसकी मौत हो चुकी थी।. नशा मुक्ति केंद्र के केयरटेकर राजू राजपूत ने बताया कि केंद्र ‘जीवन आशा फाउंडेशन’ के नाम से संचालित है और समाज कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सुरेंद्र पहले स्वस्थ था, लेकिन नशा छोड़ने के दौरान अचानक झटका आने से उसकी मौत हुई होगी। साथ ही उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि केंद्र संचालन के लिए उनके पास अधूरे दस्तावेज हैं। बताया गया कि जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर अंकित गुप्ता द्वारा उपचार किया जाता है और केंद्र में एक माह का शुल्क 12 हजार रुपये निर्धारित है।. कोरबा CSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पोड़ी बहार खरमोरा स्थित नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने संदेह जताया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
CG News: नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया हंगामा; जांच की मांग
By worldprime
On: अप्रैल 1, 2026 12:40 अपराह्न
---Advertisement---