CG News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूज़ कवरेज के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। निजी चैनल के पत्रकार सुशील बखला अवैध निर्माण को लेकर संचालित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे थे, तभी विवाद की स्थिति बन गई।. जानकारी के अनुसार, हॉस्पिटल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना हो गई।. घटना के बाद कोतवाली थाना अंबिकापुर में देर शाम पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
CG News: न्यूज़ कवरेज के दौरान पत्रकार से मारपीट, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 7:15 अपराह्न
---Advertisement---




