क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG NEWS | SIR पर कांग्रेस का सवाल, हजारों पात्र मतदाता सूची से बाहर होने का आरोप

On: जनवरी 2, 2026 9:19 पूर्वाह्न
Follow Us:
cg news | sir पर कांग्रेस का सवाल, हजारों पात्र मतदाता सूची से बाहर होने का आरोप
---Advertisement---

रायपुर, 2 जनवरी। प्रदेश कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर गंभीर आपत्ति जताई है। कांग्रेस का आरोप है कि इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक स्थिति है।

कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार से मुलाकात कर बताया कि कई क्षेत्रों में नए मतदाताओं को फॉर्म ही नहीं मिल पा रहे हैं। नए बनाए गए बूथों पर बीएलओ की तैनाती नहीं होने और तकनीकी खामियों के कारण पंजीकरण की प्रक्रिया बाधित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस ने निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि प्रभावित पंचायतों, वार्डों और बूथों में विशेष निर्देश जारी कर शिविर लगाए जाएं, ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें।

कांग्रेस ने कहा कि ग्रामीण इलाकों, आदिवासी अंचलों, श्रमिक वर्ग, प्रवासी नागरिकों, युवाओं और नए मतदाताओं को SIR प्रक्रिया में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दस्तावेजों की कमी, जानकारी के अभाव और तकनीकी समस्याओं के चलते कई योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित रह गए।

पार्टी ने यह भी बताया कि खेती का मौसम खत्म होते ही बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में चले जाते हैं, जिससे वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सलवा-जुड़ूम के दौरान विस्थापित आदिवासी परिवारों के नाम भी बड़ी संख्या में छूटने का दावा किया गया है।

कांग्रेस ने पत्र में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों और गांवों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यहां पूरे-पूरे परिवार बाहर चले गए, जिस कारण उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, शहर जिला अध्यक्ष कुमार मेनन सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

sam curran to miss ipl 2026: सीएसके से राजस्थान पहुंचे सैम करन इस सीजन से लगभग बाहर; क्या है वजह? यहां पढ़ें

Sam Curran To Miss IPL 2026: सीएसके से राजस्थान पहुंचे सैम करन इस सीजन से लगभग बाहर; क्या है वजह? यहां पढ़ें

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन:डिजाइनर के घर करण जौहर, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार

मनीष मल्होत्रा की मां का निधन:डिजाइनर के घर करण जौहर, करिश्मा कपूर समेत कई सेलेब्स पहुंचे, आज होगा अंतिम संस्कार

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा:क्रूड ऑयल सस्ता होकर 106 डॉलर पर आया; रुपया 93.24 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा

सेंसेक्स 800 अंक चढ़कर 75,000 पर कारोबार कर रहा:क्रूड ऑयल सस्ता होकर 106 डॉलर पर आया; रुपया 93.24 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा

क्या इंग्लैंड क्रिकेट को झेलना पड़ेगा बड़ा झटका?: ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें, शिपिंग पर पड़ा बड़ा असर

क्या इंग्लैंड क्रिकेट को झेलना पड़ेगा बड़ा झटका? : ड्यूक बॉल की कमी से बढ़ीं मुश्किलें, शिपिंग पर पड़ा बड़ा असर

सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई:क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल डीजल महंगा हो सकता है, hdfc बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा

सोना ₹7 हजार और चांदी ₹20 हजार सस्ती हुई:क्रूड 146 डॉलर पहुंचा, पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है, HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से शेयर 5% टूटा

ipl 2026: 'सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी', बोले कप्तान रियान; कोच संगकारा ने राजस्थान की नई रणनीति पर की बात

IPL 2026: ‘सैमसन की कमी कभी पूरी नहीं होगी’, बोले कप्तान रियान; कोच संगकारा ने राजस्थान की नई रणनीति पर की बात

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });