CG Ration: छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। भंडारण की समस्या के बीच अब राशनकार्डधारियों को तीन माह का राशन एक साथ देने के निर्देश जारी किए गए हैं। (छत्तीसगढ़ में एक साथ 3 महीने का राशन). जानकारी के अनुसार, नागरिक आपूर्ति निगम रायपुर में खाद्यान्न भंडारण की समस्या बढ़ती जा रही है, जिसके चलते संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने अप्रैल, मई और जून महीने का चावल एकमुश्त वितरण करने का आदेश दिया है। इससे पहले दो माह का राशन एक साथ देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसका वितरण भी पूरी तरह नहीं हो सका था। (छत्तीसगढ़ में तीन माह राशन एक साथ). इन योजनाओं के हितग्राहियों को मिलेगा लाभ. यह निर्णय सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम और मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के अंतर्गत आने वाले सभी राशनकार्डधारियों पर लागू होगा। सामान्य राशनकार्डधारियों को चावल के साथ अन्य आवश्यक सामग्री जैसे शक्कर और नमक का वितरण स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अप्रैल से जून तक अलग-अलग आवंटन के आधार पर किया जाएगा। (Chhattisgarh 3 months ration distribution). दुकानों में चस्पा करना अनिवार्य. विभाग ने निर्देश दिया है कि तीन माह के राशन वितरण की जानकारी सभी उचित मूल्य दुकानों में अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए, ताकि हितग्राहियों को समय पर सूचना मिल सके और वे एकमुश्त राशन प्राप्त कर सकें। साथ ही हर माह के चावल वितरण की रसीद ई-पॉस मशीन के माध्यम से जनरेट कर हितग्राहियों को देना भी अनिवार्य किया गया है। (Chhattisgarh teen mahine ka ration)
CG Ration: छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, आदेश जारी
By worldprime
On: मार्च 20, 2026 7:17 अपराह्न
---Advertisement---






