CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम अब गर्मी की ओर रुख कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। वहीं अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में भी कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं जताई गई है।. बीते 343 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। प्रदेश में कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा नहीं हुई।. सिनोप्टिक सिस्टम. मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार उत्तर-पश्चिमी तमिलनाडु से मध्य महाराष्ट्र तक आंतरिक कर्नाटक होते हुए समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर ऊपर एक निम्न दाब रेखा सक्रिय है। वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 49 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में स्थित है, जो 2 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।. आज कैसा रहेगा मौसम. प्रदेश में आज मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में हल्की गिरावट के बाद पुनः वृद्धि होने के संकेत हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 मार्च से प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बन रही है।. रायपुर का मौसम. 26 फरवरी को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में बढ़ेगा तापमान, मौसम रहेगा शुष्क
By worldprime
On: फ़रवरी 26, 2026 1:14 अपराह्न
---Advertisement---





