CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि की संभावना है। हालांकि न्यूनतम तापमान में इस अवधि के दौरान किसी विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं।. बीते 24 घंटों का मौसम. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रायपुर और माना में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वर्षा के मुख्य आंकड़े निरंक रहे।. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल कोई प्रभावी सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है।. आज का मौसम. आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी प्रकार की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।. मौसम दिनों का पूर्वानुमान. अगले दो दिनों के बाद भी मौसम के शुष्क बने रहने के संकेत हैं। तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के साथ दिन में गर्मी का एहसास बढ़ेगा।. रायपुर का मौसम. रायपुर में 27 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, अगले 7 दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने के आसार
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 12:34 अपराह्न
---Advertisement---




