CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई हल्की बारिश और अंधड़ के बाद अब मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब गर्मी का असर बढ़ेगा और अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।. सामान्य से नीचे बना है तापमान. प्रदेश के कई इलाकों में अभी तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे बना हुआ है। लेकिन अब मौसम शुष्क होने के कारण सूरज के तेवर तेज होंगे और तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी।. अंबिकापुर सबसे ठंडा, दुर्ग में ज्यादा गर्मी. उत्तर छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.4°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं Durg में अधिकतम तापमान 34.6°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां दोपहर में गर्मी ज्यादा महसूस हुई।. ओलावृष्टि से बदला था मौसम का मिजाज. इससे पहले कोंडागांव जिले में ओलावृष्टि के चलते शिमला-मनाली जैसा नजारा देखने को मिला था। बड़ेराजपुर क्षेत्र के कई गांवों में खेतों पर ओलों की मोटी परत जम गई, जिससे फसलों को नुकसान हुआ।. कुछ इलाकों में हुई बारिश.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी, 5 दिन में 3-5° तक चढ़ेगा पारा; अंबिकापुर सबसे ठंडा
By worldprime
On: मार्च 23, 2026 1:28 अपराह्न
---Advertisement---




