CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी है।. इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी. मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।. इन इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी. वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। साथ ही किसानों को फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
By worldprime
On: अप्रैल 2, 2026 12:53 अपराह्न
---Advertisement---






